हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार

Advertisements
Advertisements

कोचस /रोहतास (संवाददाता ):- भाई और बहन के प्रेम का त्यौहार रक्षाबंधन आज पूरे देश मे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बहने अपने भाइयों की कलाई को सुंदर और रंग बिरंगी राखी ओ से सजा रही है। इस दिन वहन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर अपने खुशहाल जीवन की कामना करती है माना जाता है कि रक्षाबंधन के मौके पर बहनों को अपनी भाइयों को सही समय पर राखी बांधने चाहिए। वही कोचस प्रखंड के अलग-अलग गांव मे बहन अपने भाई के कलाई में राखी बांधकर लंबी उम्र की कामना की। वही प्रखंड क्षेत्र के खैरी गांव की रेखा देवी ने कहा कि इस रक्षाबंधन की पावन पर्व पर बहने अपने भाइयो की लंबी और खुशहाल जीवन की कामना करती है और भाइयों की रक्षा का वचन देती है। भाई भी अपने बहन की लंबी उम्र की दुआ करते हैं और हर सुख दुख में साथ देने का वचन देते हैं। वही भाई अपने बहन को राखी बंधवाने के बाद आशीर्वाद स्वरुप पैसे तथा कपड़ा देकर उपहार भेंट किए। साथ ही साथ देश के रक्षा कर रहे जवानों के लिए भी बहने लंबी उम्र की कामना की। कुछ बहने अपने भाई के फ्रेमिंग फोटो मे राखी बांधकर दीर्घायु होने की कामना की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  नीतीश के बिना लालू प्रसाद कभी मुख्यमंत्री नहीं बन सकते, सम्राट चौधरी के बयान से बिहार में सियासी हलचल तेज

You may have missed