वैक्सीनेशन को लेकर दो पक्षों मे जमकर हुई मारपीट

Advertisements

कोचस /रोहतास (संवाददाता ):- पहले लोग वैक्सीनेशन के नाम पर डरते थे अब ऐसा माहौल हो गया है की वैक्सीन लेने के लिए मारपीट भी शुरू हो गई है। अब वैक्सीनेशन कराने के लिए प्रशासन तथा स्वास्थ्य कर्मियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। वैक्सीनेशन के लिए जब लोग कोचस पीएचसी में पहुंचे तभी लोगों को लगा की वैक्सीन का डोज कम आया है तो वैक्सीन लेने के लिए दो पक्षों में जमकर अस्पताल मे हाथापाई तथा मारपीट शुरू हो गई। वैक्सीन सेंटर पहुंचे प्रत्येक लोग चाहते थे कि वैक्सिंग पहले हमे ही लगे। मारपीट मे दोनों पक्ष के दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायल व्यक्ति महुआरी निवासी ऋषि कुमार उम्र 21 वर्ष तथा कोचस वार्ड नंबर 13 से राकेश कुमार उम्र 23 वर्ष घायल हो गए। इस घटना के बाद अस्पताल मे अफरा तफरी का माहौल हो गया। घटना के बाद दोनों को अस्पताल भर्ती कराया गया जहां इलाज कर डॉक्टर ने दोनों घायलों को खतरे से बाहर बता कर घर को वापस भेज दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  40 दिन के मासूम को 1 लाख 80 हजार रुपये में बेचने की साजिश का खुलासा, सगे मामा समेत तीन गिरफ्तार

You may have missed