55.5 लाख गबन के आरोप में सासाराम की मुख्य पार्षद गिरफ्तार,एसपी ने की पुष्टी 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

सासाराम/डेहरी/ रोहतास (संवाददाता ):-रोहतास पुलिस ने सासाराम के मुख्य पार्षद कंचन देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिसकी सूचना रोहतास पुलिस अधीक्षक ने दी है। सूचना के अनुसार मुख्य पार्षद पर अपने ही वार्ड नंबर 11 में कुल 7 योजनाओं में 48,32,301 रुपए और वार्ड नंबर 24 में एक योजना में 7,23,824 रुपए नगर परिषद के पदाधिकारी व अभियंता की मदद से गबन करने का आरोप लगा है। जिसका कांड सासाराम नगर थाने में दिनांक 12 अगस्त 2020, 11 जनवरी 2021, 1 मार्च 2021 को कई कांडों में दर्ज है। दर्ज कांडों में बताया गया है कि मुख्य पार्षद कंचन देवी द्वारा अपने ही वार्ड नंबर 11 व वार्ड नंबर 24 में कोई कार्य नहीं किया गया। सभी कार्यों को कागज पर ही पूरा करके पूरी राशि का गबन कर लिया गया। जबकि उक्त स्थल पर कई वर्षों पूर्व दूसरी योजना के अंतर्गत कार्य कराया जा चुका था। गबन की गई राशि में नगर परिषद के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों पर भी सहयोग करने का आरोप लगा है। पुलिस अधीक्षक रोहतास ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इसमें शामिल अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सासाराम के नेतृत्व में सासाराम नगर थानाध्यक्ष एवम अन्य पुलिस पदाधिकारियों के टीम का गठन किया। पुलिस अधीक्षक रोहतास ने बताया कि 18 जून को गुप्त सूचना मिली की उक्त कांड में सनलिप्त मुख्य पार्षद कंचन देवी सासाराम बेदा नहर के पास एक मकान में छिपी हुई हैं। इस सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई होती विशेष टीम को उक्त स्थान पर भेजा गया। जहां से मुख्य पार्षद कंचन देवी की गिरफ्तारी उक्त मकान से की गई तथा अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों का पता लगाकर पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisements
Advertisements

You may have missed