विधान सभा मे विधायकों पर पुलिसिया कारवाई के विरोध मे पुतला दहन

Advertisements
Advertisements

दावथ / रोहतास (चारोधाम मिश्रा):- विधान सभा मे विपक्षी विधायकों के सांथ पुलिस द्वारा मारपीट की घटना से उतेजित राजद महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाया।प्रखंड प्रधान महासचिव रविंद्र कुशवाहा ने बताया कि ,मुख्यमंत्री की उपस्थिति मे विधान सभा मे विपक्षी विधायकों के सांथ पुलिस ने मारपीट किया।इस घटना से पुरा बिहार शर्मशार है।मुख्यमंत्री आरएसएस की गोद मे बैठकर लोकतंत्र की हत्या करवा रहे हैं।महिला विधायकों को भी नहीं बख्शा गया
उतेजित कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार मुर्दाबाद,मुख्यमंत्री इस्तिफा दो आदि नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया।इसके बाद प्रखंड मुख्यालय के सामने मुख्यमंत्री का पुतला जलाया।मौके पर प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर राम,परशुराम यादव,असगर इमाम,असगर अंसारी,विंध्याचल यादव,चिंताहरण तिवारी,रघुबंश राम आदि उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  एनडीए ने बिहार से उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया, 5 मार्च को नामांकन करेंगे

You may have missed