बिजली के केबल में आग से मचा हड़कंप, फल विक्रेता का ठेला जलकर नुकसान

0
Advertisements

जमशेदपुर : मानगो क्षेत्र में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित गरीब कॉलोनी में अचानक बिजली के केबल में आग लग गई। आग तेजी से फैलते हुए नीचे खड़े एक फल विक्रेता के ठेले तक पहुंच गई, जिससे उसे नुकसान उठाना पड़ा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

स्थानीय लोगों के अनुसार, आग अचानक लगी और देखते ही देखते केबल से निकलती चिंगारियां नीचे तक गिरने लगीं। हालांकि आसपास मौजूद लोगों की सतर्कता के कारण आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। लेकिन फल विक्रेता का ठेला आंशिक रूप से जल गया, जिससे उसे आर्थिक नुकसान हुआ।

बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में भीषण गर्मी, पुराने और ढीले बिजली के तारों तथा ओवरलोडिंग के कारण इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। कई स्थानों पर स्पार्किंग की समस्या भी सामने आ रही है, जो आग लगने की बड़ी वजह बन रही है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और बिजली विभाग से मांग की है कि जर्जर तारों को जल्द बदला जाए और नियमित जांच की व्यवस्था की जाए। साथ ही लोगों से भी अपील की गई है कि वे बिजली के पोल और तारों के पास ज्वलनशील सामान न रखें तथा किसी भी तरह की गड़बड़ी दिखने पर तुरंत संबंधित विभाग को सूचना दें।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed