ब्राह्मण एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष बने सुरेंद्र तिवारी,लोगो मे हर्ष का माहौल

Advertisements
Advertisements

करगहर / रोहतास (संवाददाता ):-पटना गांधी मैदान में रविवार को ब्राह्मण एकता मंच की बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता सिवान जिला निवासी सुनिल कुमार पाण्डेय ने किया। बैठक में मंच के उद्देश्यों एवं संगठन विस्तार पर गहन विचार विमर्श किया गया। बैठक में सर्व सम्मति से सुरेन्द्र तिवारी को प्रदेश अध्यक्ष, शिवांशु पाण्डेय को प्रदेश महासचिव, सुनिल कुमार पाण्डेय को प्रदेश संरक्षक एवं डा राकेश कुमार तिवारी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष  बनने पर श्री तिवारी जी ने कहा कि मैं संगठन को मजबूती के लिए दिन रात एक कर दूंगा एवं संगठन के बिकास के लिए तत्पर रहूँगा।   मौके पर शिव जी तिवारी, राकेश कुमार, अशोक पाण्डेय, सूर्यकांत त्रिवेदी, शैलेन्द्र पाण्डेय, मनीष कुमार पाण्डेय सहित कई अन्य लोग मौजूद रहें उपस्थित रहे। सुरेन्द्र तिवारी को ब्राहमण एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर हरिगोविंद पाण्डेय उर्फ गोलू पाण्डेय, धन्नंजय पाण्डेय, बिनोद उपाध्याय, नरेन्द्र तिवारी रिंकू, प्रदीप पाठक, तेजू पाठक, अनुपम पाठक, सहित कई अन्य लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर किये।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  जानकी नवमी पर पुनौरा धाम में भक्ति का सैलाब, रामकथा और अनुष्ठानों से गूंजा धाम

You may have missed