Adityapur: वरिष्ठ पत्रकार बिपिन कुमार मिश्रा की माता भारती देवी का निधन

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर : दैनिक भास्कर, आदित्यपुर के पत्रकार बिपिन कुमार मिश्रा की माता भारती देवी मिश्रा (76) का शनिवार को निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

उन्होंने बिहार के बक्सर जिले के ब्रह्मपुर स्थित अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। भारती देवी अपने पीछे चार बेटों और पोते-पोतियों का भरा-पुरा परिवार छोड़ गई हैं। वे एक सरल और धार्मिक स्वभाव की महिला थीं, जिन्होंने अपने परिवार को संस्कारों के साथ सींचा। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार रविवार को उनके पैतृक निवास ब्रह्मपुर, बक्सर में किया जाएगा। इस दुख की घड़ी में विभिन्न संगठनों, जनप्रतिनिधियों और पत्रकार साथियों ने बिपिन कुमार मिश्रा और उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

About The Author

See also  नीरज सिंह बने जदयू युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष, संगठन विस्तार के तहत मिली जिम्मेदारी

Thanks for your Feedback!

You may have missed