छठ व्रतियों के बीच 1001 गन्नों का वितरण, घर तक पहुंचाने में भी जुटे परिषद के सदस्य

Advertisements

जमशेदपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर छोटा गोविंदपुर स्थित दुर्गा हाट बाजार में व्रतियों के बीच 1001 गन्नों का वितरण किया गया। भारतीय जनसेवक परिषद की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष सुभाष उपाध्याय ने किया। जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। परिषद की ओर से प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी छठ पूजा के लिए व्रतियों को गन्ने उपलब्ध कराए गए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष सुभाष उपाध्याय ने बताया कि व्रतियों की सुविधा के लिए सदस्यों की अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। जिन व्रतियों के पास गन्ने घर ले जाने की व्यवस्था नहीं है, उनके घर तक गन्ने पहुंचाने में भी सदस्य सहयोग कर रहे हैं। वितरण कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष संदीप झा, संरक्षक जितेंद्र सिंह, गोविंदपुर मंडल कांग्रेस अध्यक्ष नरेश गौरा, अरविंद साहु बिहारी, देवशरण सिंह, संजय उपाध्याय, अविनाश सिंह और संदीप प्रसाद शामिल रहे। मौके पर जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह, टिमकन यूनियन के महासचिव विजय यादव, जेवियर इंग्लिश स्कूल के डायरेक्टर रमन झा, राजकिशोर यादव, कमलेश सिंह, जूगनू वर्मा, हरेंद्र मिश्रा, कामेश्वर पांडेय और सतबीर सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

About The Author

See also  भालूबासा-काशीडीह सड़क का नाम स्वर्गीय ठाकुर निर्भय सिंह के नाम पर रखा गया

You may have missed