दलमा में 50 पारंपरिक वैद्यों को स्वदेशी चिकित्सा पद्धति का प्रशिक्षण

Advertisements

जमशेदपुर : दलमा क्षेत्र के माकुलाकोचा में शनिवार को पारंपरिक स्वास्थ्य चिकित्सकों की क्षमता बढ़ाने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संवाद, दलमा के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 50 पारंपरिक वैद्यों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण का विषय स्वदेशी चिकित्सा पद्धति (इंडिजनोपैथी) था। प्रशिक्षक डॉ. बैधनाथ मुर्मू ने प्रतिभागियों को इस चिकित्सा पद्धति के सिद्धांतों, मूल्यों और व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम में ग्रामीण और आदिवासी समाज में पारंपरिक वैद्यों की भूमिका पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि स्थानीय वनस्पतियों, जड़ी-बूटियों और प्राकृतिक उपचार पद्धतियों से जुड़ा ज्ञान पीढ़ियों से संरक्षित है। इस पारंपरिक विरासत को बचाने और अगली पीढ़ी तक पहुंचाने की जरूरत है। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम की सूचना 12 नवंबर को वन विभाग को दी गई थी, लेकिन अनुमति नहीं मिलने के कारण निर्धारित स्थल पर आयोजन नहीं हो सका और प्रशिक्षण खुले स्थान पर करना पड़ा। दलमा टाइगर के नाम से चर्चित सुकलाल पहाड़िया ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पारंपरिक ज्ञान और स्वास्थ्य परंपराओं के संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों में विभाग का रवैया सहयोगात्मक होना चाहिए।

About The Author

See also  सुनवाई के 22 मिनट बाद भेजा नोटिस, आरटीआई कार्यकर्ता ने अधिकारियों पर लगाया सूचना छिपाने का आरोप

You may have missed