छठ को लेकर सूर्य मंदिर में तैयारियां पूरी, सूर्य सरोवर में उमड़ेंगे श्रद्धालु

Advertisements

बोकारो : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर सेक्टर-4 एफ स्थित भगवान सूर्य मंदिर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर परिसर की साफ-सफाई के साथ आकर्षक सजावट की गई है। छठ के अवसर पर यहां स्थानीय क्षेत्रों के अलावा दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। भास्कर सेवक समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

भास्कर सेवक समिति के सूर्येश कुमार मिश्रा ने बताया कि सूर्य मंदिर का निर्माण वर्ष 1999 में शुरू हुआ था। मंदिर के सामने स्थित सूर्य सरोवर का निर्माण वर्ष 2005 में बीएसएल की ओर से कराया गया था। यहां छठ व्रतियों के अर्घ्य देने के लिए विशेष व्यवस्था है। फरवरी 2024 में मंदिर के एकमंजिला भवन में भगवान सूर्य की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा शुरू की गई थी।

छठ के दौरान भगवान सूर्य को दूसरा अर्घ्य देने के बाद मंदिर में श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से दर्शन कराया जाएगा। समिति के सदस्य दोनों समय व्यवस्था संभालेंगे। पूजा-अर्चना के बाद छठ व्रतियों और अन्य श्रद्धालुओं के लिए सामूहिक हवन का भी आयोजन किया जाएगा।

About The Author

See also  छठ घाट से लौट रही महिला बेहोश, ट्रस्ट के सदस्यों ने पहुंचाया सहायता शिविर

You may have missed