छठ के दौरान दाहीगोड़ा जलापूर्ति ठप, 1800 परिवारों की बढ़ी परेशानी; मरम्मत पूरी

Advertisements

घाटशिला : लोक आस्था के महापर्व छठ के दौरान दाहीगोड़ा जलापूर्ति योजना से पानी की आपूर्ति ठप होने के कारण करीब 1800 परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जलापूर्ति बाधित होने से व्रती परिवारों और स्थानीय लोगों को पूजा की तैयारियों में काफी कठिनाइयां हुईं। इस समस्या से गोपालपुर पंचायत, घाटशिला पंचायत और पावड़ा पंचायत के ग्रामीण क्षेत्र प्रभावित रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सूत्रों के अनुसार, पाइपलाइन में बार-बार एयर लॉक होने और तकनीकी खराबी के कारण पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गयी थी। स्थानीय लोगों की परेशानी को देखते हुए शुक्रवार को खराब पाइप बदलने का मरम्मत कार्य युद्ध स्तर पर पूरा किया गया।

गोपालपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुखलाल हांसदा ने बताया कि मरम्मत का काम सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है और शनिवार से जलापूर्ति सामान्य होने की पूरी उम्मीद है। मरम्मत कार्य का जायजा लेने के लिए गोपालपुर पंचायत की मुखिया शांखी हांसदा, पावड़ा पंचायत की मुखिया पार्वती मुर्मू और मुखिया प्रतिनिधि सुखलाल हांसदा मौके पर पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने जल्द जलापूर्ति बहाल कराने के लिए प्रयास किये, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

About The Author

See also  सरायकेला में दो सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत, ट्रेलर की टक्कर से एनएच-18 पांच घंटे जाम

You may have missed