‘बिग बॉस 20’ से आसिफ खान हुए बाहर, 8 हफ्ते बाद खत्म हुआ सफर; एविक्शन पर कही ये बात

Advertisements

BOLLYWOOD: टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ से अभिनेता आसिफ खान का सफर खत्म हो गया है। रविवार को प्रसारित हुए ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में सलमान खान ने उन्हें घर से बाहर कर दिया। आसिफ खान को वेब सीरीज ‘पंचायत’ में दमाद जी के किरदार से खास पहचान मिली थी। इसके अलावा वह ‘मिर्जापुर’ और ‘पाताल लोक’ जैसी सीरीज में भी नजर आ चुके हैं। शो में उन्हें मजबूत कंटेस्टेंट माना जा रहा था, लेकिन उनका गुस्सा और दूसरे प्रतिभागियों के साथ विवाद चर्चा में रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

आसिफ खान ने बिग बॉस के घर में करीब आठ हफ्ते बिताए। इस दौरान भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के साथ उनकी बहस भी सुर्खियों में रही। एक बातचीत के दौरान आम्रपाली ने मजाक में उनसे पूछा था कि वह किस तरह के अभिनेता हैं। इस पर आसिफ नाराज हो गए और उन्होंने कहा कि घर से बाहर आने के बाद आम्रपाली को उनकी लोकप्रियता का अंदाजा होगा। उन्होंने अपनी शादी में बड़े सितारों के शामिल होने और डांस करने का भी जिक्र किया। जवाब में आम्रपाली ने तंज कसते हुए कहा था कि कुछ लोग मीम बनने को ही स्टार बनना समझ लेते हैं।

आसिफ खान ने अपने करियर की शुरुआत जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर की थी। वह ‘रेडी’ और ‘अग्निपथ’ जैसी फिल्मों में छोटे किरदारों में नजर आए। इसके बाद उन्होंने ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ में काम किया। ओटीटी पर उन्होंने ‘जामताड़ा’, ‘पाताल लोक’, ‘पंचायत’ और ‘ह्यूमन’ जैसी वेब सीरीज में अभिनय किया। शो से बाहर होने के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट साझा कर बिग बॉस, घर के सदस्यों और दर्शकों का आभार जताया। उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि बिग बॉस का सफर उनकी जिंदगी का सबसे खूबसूरत हिस्सा रहेगा। पोस्ट के अंत में उन्होंने कहा, “फिलहाल के लिए, Bigg Boss के घर से signing off… लेकिन वादा है, हम जल्द ही फिर मिलेंगे! तथास्तु!”

About The Author

You may have missed