‘रामायण’ में रणबीर कपूर और यश का दिखा दमदार अंदाज, कुछ कमजोरियों ने किया निराश

BOLLYWOOD: रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। नमित मल्होत्रा की इस फिल्म के दो भागों पर कुल 4000 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। फिल्म की शुरुआत देवताओं और असुरों के युद्ध से होती है, जिसमें रावण के जन्म से लेकर उसके दशानन बनने तक की कहानी दिखाई गई है। शुरुआती 30 मिनट में रावण के तप और उसे मिले वरदानों को विस्तार से दिखाया गया है। इसके बाद कहानी भगवान राम के जन्म, शिक्षा, अयोध्या, सीता स्वयंवर, वनवास और सीता हरण तक पहुंचती है। फिल्म में कुछ दृश्यों को भव्य तरीके से फिल्माया गया है, हालांकि कई महत्वपूर्ण प्रसंगों को बहुत कम समय में समेट दिया गया है।


अभिनय की बात करें तो यश ने रावण के किरदार में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है, जबकि साई पल्लवी सीता के रूप में तलवार चलाते और युद्ध करते नजर आती हैं। अरुण गोविल ने दशरथ और रवि दुबे ने अपने किरदारों में अच्छा प्रभाव छोड़ा है। रणबीर कपूर भगवान राम के लुक और एक्शन में प्रभावित करते हैं, लेकिन संस्कृत शब्दों के उच्चारण और संवाद अदायगी में कुछ कमी महसूस होती है। फिल्म में राघव जुयाल मेघनाथ और फैजल मलिक कुंभकर्ण की भूमिका में हैं। वहीं, हनुमान के किरदार की झलक भी अंत में दिखाई गई है। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक और निर्देशन इसकी मजबूत कड़ियां हैं, जबकि कुछ जगह वीएफएक्स और सिनेमैटोग्राफी निराश करती है। सहायक किरदारों को पर्याप्त जगह नहीं मिलना भी एक कमी है। फिल्म को रिव्यू में 3.5 स्टार दिए गए हैं।


