आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा को महान शिक्षक पुरस्कार 2026

Advertisements

धनबाद : आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा को पद्म विभूषण डॉ. मुरली मनोहर जोशी महान शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए चुना गया है। फेडरेशन फॉर वर्ल्ड एकेडेमिक्स (एफडब्ल्यूए) की चयन समिति ने सर्वसम्मति से उनका नाम तय किया। यह सम्मान उन्हें उच्च शिक्षा, इंजीनियरिंग शिक्षा और ऊर्जा क्षेत्र में शोध के आजीवन योगदान के लिए दिया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

22 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में होने वाले समारोह में डॉ. मुरली मनोहर जोशी उन्हें पुरस्कार देंगे। यह पुरस्कार 2025 में शुरू हुआ था। प्रो. मिश्रा का शोध पावर सिस्टम, पावर क्वालिटी, नवीकरणीय ऊर्जा और स्मार्ट ग्रिड पर केंद्रित रहा है।

उन्होंने 15 मई 2024 को आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के निदेशक का पद संभाला था। इससे पहले वे आईआईटी दिल्ली के अबू धाबी परिसर में डीन (रिसर्च एंड एक्सटर्नल एंगेजमेंट) समेत कई जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। उन्हें पहले भी आईएनएसए यंग साइंटिस्ट मेडल, आईएनएई यंग इंजीनियर अवार्ड, बिमल बोस पुरस्कार और आईएनएई आउटस्टैंडिंग टीचर्स अवार्ड समेत कई सम्मान मिल चुके हैं।

About The Author

See also  रिश्वत मामले में रांची के पूर्व डिप्टी कलेक्टर और कैशियर बरी

You may have missed