80 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ पांच गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Advertisements

जमशेदपुर : शहर में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से परसुडीह पुलिस ने परसुडीह थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 80 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। बरामद मादक पदार्थ का कुल वजन कागज सहित लगभग 15.76 ग्राम आंका गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुलिस को 15 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि परसुडीह थाना क्षेत्र में ब्लॉक के पीछे स्थित अनाज गोदाम के पास कुछ युवक जमा होकर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री और उसका सेवन कर रहे हैं। पुलिस उपाधीक्षक सुमित कुमार के नेतृत्व में बनी विशेष टीम ने बताए गए ठिकाने पर दबिश देकर पांचों संदिग्धों को मौके से पकड़ा।

सिटी एसपी ललित मीणा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस कार्रवाई का खुलासा किया।

About The Author

See also  टाटा स्टील में बदलेगी जनरल शिफ्ट की टाइमिंग, 15 अक्टूबर से ट्रायल और 1 नवंबर से लागू करने की तैयारी

You may have missed