कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में लगातार दूसरे दिन मिला शव, 24 घंटे के भीतर दो शव मिलने से सनसनी

Advertisements

जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में लगातार दूसरे दिन शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बुधवार सुबह करीब 6:00 बजे परिसर के तालाब में स्थानीय लोगों ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरते देखा। सूचना फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर आदित्यपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया। इसके बाद पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

इससे पहले मंगलवार को भी कृषि विज्ञान केंद्र परिसर के खेतों से एक युवक का शव बरामद हुआ था। उस मामले में मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। अभी उस घटना को 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि उसी परिसर के तालाब से दूसरा शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया है। एक ही परिसर में लगातार दो शव मिलने से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

फिलहाल दोनों मृतकों की पहचान और उनकी मौत के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। दुर्गापूजा के दौरान घनी आबादी के नजदीक लगातार ऐसी घटनाएं सामने आने से स्थानीय नागरिक चिंतित हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

About The Author

You may have missed