यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी दूर करने की तैयारी, सोनुवा और टुनिया में बनेगी लूप लाइन

Advertisements

जमशेदपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल में यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी कम करने के लिए रेलवे लूप लाइन का विस्तार करेगा। इसके तहत सोनुवा और टुनिया स्टेशन के आसपास नई लूप लाइन बनाई जायेगी। वहीं, टाटानगर से गम्हरिया सहित अन्य रेल सेक्शन में 10 से ज्यादा स्थानों पर लूप लाइन बिछाने के लिए सर्वे किया जा रहा है। लोटापहाड़ के पास तीन लूप लाइन बनाने का आदेश दक्षिण पूर्व रेलवे जोन की ओर से पहले ही दिया जा चुका है। रेलवे की इस योजना से मुख्य लाइन पर मालगाड़ियों की शंटिंग कर यात्री ट्रेनों को आगे निकालने में सुविधा होगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, टुनिया स्टेशन और यार्ड में डाउन ग्रिड के लिए करीब 4 करोड़ की लागत से कार्य करने की योजना है। इसके अलावा सोनुवा स्टेशन और यार्ड में थर्ड लाइन के लिए लूप लाइन बनाने का आदेश दिया गया है। जानकारों के मुताबिक, पूर्व रेल जीएम ने चक्रधरपुर मंडल में यात्री ट्रेनों की देरी कम करने के उद्देश्य से 16 से ज्यादा लूप लाइन बनवाने की घोषणा की थी। इसके साथ ही खाली कोच रखने के लिए आदित्यपुर और कुदादा में अतिरिक्त रेल लाइन बनाने की योजना भी तैयार की गई थी।

रेलवे की योजना के तहत हल्दीपोखर और वीरबांस में ब्लॉक स्टेशन बनाने तथा गोविंदपुर हाल्ट को स्टेशन का दर्जा देकर टाटानगर का टर्मिनल विकसित करने की तैयारी है। आदित्यपुर में खाली कोच रखने के लिए अतिरिक्त लाइन बनाने की योजना पर काम शुरू हो चुका है। रेलवे यात्री ट्रेनों के प्रवेश और निकास को सुगम बनाने के लिए कई स्तरों पर काम कर रहा है, ताकि आने वाले समय में ट्रेनों को आउटर या छोटे स्टेशनों पर अनावश्यक रूप से रोकने की जरूरत कम पड़े।

About The Author

You may have missed