उपायुक्त ने सभी विभागों से मांगी अद्यतन रिपोर्ट, सरकारी योजनाओं की स्थिति भी बताने का निर्देश
Advertisements

जमशेदपुर : उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले में राज्य सरकार के अधीन आने वाले सभी विभागों के प्रमुखों से विभागीय जानकारी की अद्यतन रिपोर्ट मांगी है। इस संबंध में उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को पत्र जारी कर अपने-अपने विभाग से जुड़ी नवीनतम सूचनाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
Advertisements

Advertisements

उपायुक्त ने विभागीय जानकारी के साथ वर्तमान में संचालित सरकारी योजनाओं की ताजा स्थिति भी उपलब्ध कराने को कहा है। सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे संबंधित सूचनाएं हिन्दी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में तैयार कर वर्ड फाइल के रूप में प्रस्तुत करें।


