आंध्रप्रदेश में दो महिला मजदूरों को बंधक बनाने का आरोप, घर नहीं लौटने देने से परिजन परेशान

Advertisements

डुमरिया : डुमरिया प्रखंड के बांकीशोल गांव निवासी 30 वर्षीय सोहागी सोरेन (पिता फकीर सोरेन) और सोमवारी कर्मकार (पति अर्जुन कर्मकार) मजदूरी करने आंध्रप्रदेश के नेक्कंती मेगा फूड पार्क प्राइवेट लिमिटेड आंध्रप्रदेश गयी थीं। दोनों को बाकुलचंदा गांव की एक महिला वहां लेकर गयी थी। अब परिजनों ने आरोप लगाया है कि कंपनी से सोहागी सोरेन और सोमवारी कर्मकार को घर वापस नहीं आने दिया जा रहा है और दोनों को वहां बंधक बनाकर रखा गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

परिजनों ने मामले की जानकारी झामुमो के कोषाध्यक्ष अर्जुन मुर्मू को दी। सोमवार को फकीर सोरेन, रेखा कर्मकार, बासुदेव कर्मकार और अनिल कर्मकार शिकायत लेकर प्रखंड मुख्यालय स्थित श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी के कार्यालय पहुंचे। हालांकि, श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी के उपस्थित नहीं रहने के कारण सभी को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।

अर्जुन मुर्मू ने बताया कि परिजनों की कल पोटका विधायक संजीव सरदार से मुलाकात करायी जायेगी। इस दौरान दोनों महिला प्रवासी मजदूरों को सकुशल परिजनों तक पहुंचाने के लिए पहल करने की गुहार लगायी जायेगी, ताकि गरीब प्रवासी मजदूरों को न्याय मिल सके।

About The Author

See also  वियतनाम में सड़क हादसे में मृत योग शिक्षक का पार्थिव शरीर भारत लाने की कोशिश तेज, संजय सेठ ने जयशंकर से मांगी मदद

You may have missed