मातृ नवमी पर वृद्धाश्रम में सेवा कार्यक्रम, बुजुर्गों को कराया सात्विक भोजन

Advertisements

JAMSHEDPUR: मातृ नवमी के अवसर पर धर्मरक्षिणी पौरोहित्य महासंघ ने रविवार को बाराद्वारी स्थित आशीर्वाद भवन वृद्धाश्रम में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। महासंघ की ओर से वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के लिए शुद्ध एवं सात्विक भोजन की व्यवस्था की गयी। सदस्यों ने बुजुर्गों को भोजन कराने के साथ उनके बीच समय बिताया और उनका हालचाल जाना। वृद्धजनों के लिए खीर, पूड़ी-सब्जी, मिष्ठान, रोटी, दाल, चटनी, पापड़ और सलाद समेत विभिन्न व्यंजन तैयार किए गए, जिन्हें उन्होंने प्रसाद के रूप में ग्रहण किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

महासंघ के अध्यक्ष पं. बिपिन कुमार झा ने कहा कि समाजसेवा केवल जरूरत के समय मदद करने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि जरूरतमंदों और निरीह लोगों के प्रति संवेदना और अपनत्व की भावना हमेशा बनी रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ समय बिताना, उनके चेहरे पर मुस्कान लाना और उन्हें अपनत्व का एहसास कराना भी समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने सेवा, दया और मानवीय संवेदना का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

महासंघ की ओर से पिछले कई वर्षों से मातृ नवमी पर वृद्धाश्रम में इस तरह का सेवा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में संघ के उपाध्यक्ष पं. दिलीप कुमार पाण्डेय वत्स, पं. रमेश पाण्डेय, पं. वृज बिहारी तिवारी, पं. मनोज तिवारी, पं. सार्थक पांडेय समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

About The Author

You may have missed