जदयू मानगो नगर निगम की नई टीम घोषित, पदाधिकारियों और कार्यकारी समिति का विस्तार

जमशेदपुर : जदयू मानगो नगर निगम अध्यक्ष विकास कुमार साहनी ने नगर निगम पदाधिकारियों एवं कार्यकारी समिति का विस्तार करते हुए नई सूची जारी की है। महासचिव के रूप में सुबोध प्रसाद और संजय सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। उपाध्यक्ष पद पर संतोष चौहान, इंदू शेखर, प्रतिभा सिंह, भोला पांडे, संजय शर्मा, अरुण श्रीवास्तव और दीपक सुंडी को मनोनीत किया गया है।


सचिव पद की जिम्मेदारी मिथिलेश कुमार, निरंजन झा, सागर दत्ता, मनोज ओझा, योगेंद्र साह, मोहम्मद काफिल समेत दस लोगों को दी गई है। सतेंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष, सुनील महतो को कार्यालय प्रभारी और परमिंदर राम को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा सात लोगों को कार्यकारिणी सदस्य और 15 को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। विकास कुमार साहनी ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के विस्तार और जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाने की अपेक्षा जताई।


