स्कूलों में बाइक-स्कूटी लेकर आने पर पूर्ण प्रतिबंध, 11वीं में 75 प्रतिशत उपस्थिति भी अनिवार्य

Advertisements

जमशेदपुर : सोनारी मरीन ड्राइव पर हुए सड़क हादसे में चार स्कूली बच्चों की मौत के बाद जमशेदपुर अनएडेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने छात्रों की सुरक्षा को लेकर कई अहम फैसले लिये हैं। शुक्रवार की शाम धतकीडीह स्थित जेएच तारापोर स्कूल के सभागार में हुई आपात बैठक में शहर के करीब 30 प्राइवेट स्कूलों के प्रिंसिपलों ने हिस्सा लिया। बैठक की शुरुआत हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद सर्वसम्मति से सभी स्कूलों में छात्रों के बाइक और स्कूटी लेकर आने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया। एसोसिएशन के सचिव श्रीकांत नायर ने कहा कि आसपास के घरों या गलियों में बाइक-स्कूटी खड़ी कर पैदल स्कूल आने वाले छात्रों पर भी रोक जरूरी है। अभिभावकों से भी बच्चों को बाइक या स्कूटी देने से मना करने की अपील की गयी है। एसोसिएशन ने ट्रैफिक पुलिस से स्कूल यूनिफॉर्म में बाइक या स्कूटी चलाते मिले छात्रों को रोककर ड्राइविंग लाइसेंस और हेलमेट की जांच करने की अपील की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बैठक में 11वीं कक्षा के छात्रों के लिए 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य करने का फैसला भी लिया गया। निर्धारित उपस्थिति पूरी नहीं करने वाले छात्रों को फाइनल परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जायेगी। आरक्षित 25 प्रतिशत सीटों पर एडमिशन की प्रक्रिया इस सत्र में भी पहले की तरह जारी रखने और संबंधित अधिकारों व नियमों के तहत इसे पारदर्शी तरीके से पूरा करने की बात कही गयी। सरकारी अनुदान रोके जाने के मामले में एसोसिएशन ने कहा कि मामला फिलहाल हाइकोर्ट में विचाराधीन है और कोर्ट के अंतिम फैसले के बाद ही आगे का रुख तय किया जायेगा।

See also  एनआईटी जमशेदपुर में GATE 2027 एवं JAM 2027 आउटरीच कार्यक्रम आयोजित

शिक्षा की गुणवत्ता और स्कूल प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए अगले सत्र से हर साल शहर में ‘लीडरशिप कॉन्क्लेव’ आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया। फीस बढ़ोतरी को लेकर एसोसिएशन ने जेट के आदेशों का पालन करने की बात कही है। हर दो साल में 10 प्रतिशत फीस बढ़ोतरी के प्रावधान के अनुसार ही शुल्क बढ़ाया जायेगा। जिन स्कूलों ने पिछले वर्ष फीस नहीं बढ़ायी थी, वे इस सत्र में नियमानुसार फीस बढ़ा सकेंगे।

About The Author

You may have missed