युवती ने छेड़खानी के प्रयास और मारपीट का लगाया आरोप, चार लोगों पर प्राथमिकी

Advertisements

तरैया : सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र में युवती ने छेड़खानी के प्रयास और मारपीट का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी के अनुसार, 21 सितंबर की शाम करीब सात बजे महुली गांव की युवती दूध लेने जा रही थी। आरोप है कि विकास ठाकुर ने उसका हाथ पकड़कर खींचने का प्रयास किया। उस समय विशाल सहनी और गंगोई गांव निवासी अनूप कुमार सिंह भी उसके साथ मौजूद थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

युवती का आरोप है कि तीनों उसे धक्का देकर सुनसान जगह की ओर ले जाने लगे और छेड़खानी का प्रयास किया। शोर मचाने पर विकास ठाकुर ने कथित तौर पर हाथ में पहने कड़े से उसके सिर पर वार किया। घटना के बाद शिकायत करने विकास ठाकुर की मां सरोज देवी के पास पहुंचने पर युवती ने गाली-गलौज और मारपीट किये जाने का भी आरोप लगाया है।

पुलिस ने युवती के आवेदन पर विकास ठाकुर, सरोज देवी, विशाल सहनी और अनूप कुमार सिंह को नामजद कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिकी में लगाये गये आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

About The Author

See also  12वीं की कथित फर्जी मार्कशीट से B.A.LL.B. में दाखिले का आरोप, लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर केस

You may have missed