सड़क हादसे में तृषा सिंह समेत चार युवाओं की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव रांची लाया गया

Advertisements

रांची : झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का शव जमशेदपुर में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रांची स्थित आवास लाया गया। तृषा सिंह समेत चार युवाओं की गुरुवार तड़के सोनारी थाना क्षेत्र के दोमुहानी मरीन ड्राइव में हुए सड़क हादसे में मौत हो गयी थी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी थी और गैस कटर की मदद से चारों शवों को बाहर निकाला गया था। तृषा सिंह का अंतिम संस्कार सिठियो धुर्वा स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने दुख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना जतायी। राज्य के कई अन्य नेताओं, मंत्रियों और विधायकों ने भी हादसे पर शोक व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार में उनकी साथी मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी और अन्य लोगों के निधन की खबर से वे अत्यंत व्यथित हैं। उन्होंने कहा कि अपनी संतान को खोने का दुख किसी भी माता-पिता और परिवार के लिए शब्दों से परे और असहनीय होता है। उन्होंने इस कठिन समय में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और अन्य शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

About The Author

You may have missed