भाजपा संगठन में फेरबदल, पवन साई बने नए संगठन महामंत्री; कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

Advertisements

रांची : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के केंद्रीय नेतृत्व ने संगठनात्मक ढांचे में बदलाव करते हुए झारखंड में पवन साई को प्रदेश संगठन महामंत्री नियुक्त किया है। वहीं, अब तक झारखंड में संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ का प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाया गया है। पार्टी ने देश के कई राज्यों में संगठनात्मक जिम्मेदारियों में फेरबदल किया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वरिष्ठ नेता सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) के रूप में बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी दी गई है। उनका मुख्य केंद्र भुवनेश्वर होगा। वे इन राज्यों में भाजपा के सांगठनिक कामकाज और आपसी समन्वय की निगरानी करेंगे।

पवन साई लंबे समय तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पूर्णकालिक प्रचारक रहे हैं। संघ से भाजपा में आने के बाद वे संगठन के काम से जुड़े रहे और करीब 10 वर्षों तक छत्तीसगढ़ भाजपा में प्रदेश संगठन महामंत्री के पद पर तैनात रहे। स्रोत के अनुसार, छत्तीसगढ़ में ओम माथुर के साथ साल 2023 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान उनकी अहम भूमिका मानी जाती है। उनके कार्यकाल में भाजपा ने राज्य में 15 से 54 सीटों तक छलांग लगाई थी। उन्हें शांत, अनुशासित, कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद रखने और विवादों से दूर रहने वाले रणनीतिकार के रूप में देखा जाता है।

About The Author

You may have missed