विसर्जन जुलूस में मारपीट के बाद छह पर प्राथमिकी, दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : साकची के काशीडीह में रविवार रात विसर्जन जुलूस के दौरान हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। घायल जयप्रकाश यादव के बयान पर दर्ज मामले में रोहित सिंह, सौरभ सिंह, रिंकु, लाला, गौरव यादव और गौरव शर्मा को आरोपी बनाया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गौरव शर्मा और रिंकु मोहंती को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।

रविवार रात विसर्जन जुलूस के दौरान रास्ता देने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने के बाद मारपीट हुई, जिसमें जय प्रकाश समेत तीन लोग घायल हो गए थे।

About The Author

See also  11 किलो के महाप्रसादी लड्डू की ₹71 हजार में लगी बोली, टूटा पिछले साल का रिकॉर्ड

You may have missed