नितारा फाउंडेशन के 11वें रक्तदान शिविर में 82 लोगों ने किया रक्तदान


जमशेदपुर : गोविंदपुर स्थित स्वामी सहजानंद सरस्वती क्लब में नितारा फाउंडेशन की ओर से 11वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान कुल 82 प्रतिभागियों ने रक्तदान किया।


संस्था के सचिव अमित कुमार ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने में ऐसे शिविरों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि संस्था रक्तदान के साथ शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी काम करती रहेगी। शिविर में जिला पार्षद डॉ. परितोष सिंह, गोविंदपुर थाना प्रभारी पवन कुमार और कांग्रेस नेता संजीव श्रीवास्तव समेत कई समाजसेवी अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया और फाउंडेशन की पहल की सराहना की।
आयोजकों ने शिविर में शामिल रक्तदाताओं, सहयोगियों और अतिथियों के प्रति आभार जताया। साथ ही भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।


