स्कूलों में स्वच्छता जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से बताया सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का महत्व

Advertisements

जमशेदपुर : स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सोमवार को जुगसलाई नगर परिषद के कर्मचारियों ने बाल भारती स्कूल वार्ड 8 और गर्ल्स हाई स्कूल वार्ड संख्या 16 में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल 2026 को लेकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चों को जानकारी दी गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

कलाकारों और स्कूली बच्चों ने घरों से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग करके देने का संदेश दिया। नगर परिषद की स्वच्छता विशेषज्ञ अमृता साक्षी और ट्रेनर सुजीत कुमार गिरी के नेतृत्व में बच्चों और शिक्षिकाओं को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के नए नियम से अवगत कराया गया।

अमृता साक्षी के अनुसार, पथ कलाकारों के साथ क्षेत्र में स्वच्छता ही सेवा अभियान 17 अक्तूबर तक जारी रहेगा।

About The Author

See also  हनुमान मंदिर के पास मांस का टुकड़ा मिलने पर हंगामा, स्थिति सामान्य होने के बाद पुलिस बल हटाया गया

You may have missed