कोल्हान यूथ वेलफेयर सोसाइटी के मेगा रक्तदान शिविर में 65 यूनिट रक्त संग्रह
Advertisements

जमशेदपुर : सामाजिक संस्था कोल्हान यूथ वेलफेयर सोसाइटी की ओर से कपाली स्थित मिलन हॉल में छठे एक दिवसीय मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया और कुल 65 यूनिट रक्तदान किया।
Advertisements

सोसाइटी के अध्यक्ष शानुर रहमान ने बताया कि संस्था की ओर से आयोजित यह छठा रक्तदान शिविर है। उन्होंने जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार जताया।
शिविर में शामिल रक्तदाताओं को संस्था की ओर से मोमेंटो और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।


