₹30 लाख का इनामी टीएसपीसी सुप्रीमो ब्रजेश गंझू मुठभेड़ में मारा गया, ‘डॉक्टर’ के इनपुट से मिला था सुराग

Advertisements

चतरा : प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी का सुप्रीमो और ₹30 लाख का इनामी ब्रजेश गंझू यूपी एटीएस के साथ मुठभेड़ में मारा गया। उस पर राज्य सरकार ने ₹25 लाख और एनआईए ने ₹5 लाख का इनाम रखा था। लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार के अनुसार, केवल चतरा जिले में उसके खिलाफ 39 नक्सली मामले दर्ज हैं। ब्रजेश को गोपाल सिंह भोक्ता, दुलारचंद गंझू, रंजन गंझू, फूलचंद गंझू और ‘सरदार जी’ जैसे नामों से भी जाना जाता था। वह लावालौंग थाना क्षेत्र के लूटू-सोहावन गांव का रहने वाला था और चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

ब्रजेश गंझू की नक्सली शुरुआत भाकपा माओवादी के बाल दस्ते से हुई थी। वर्ष 2002-03 में उसने माओवादियों को चुनौती देने के लिए नया संगठन बनाने की रणनीति तैयार की और वर्ष 2004-05 तक स्थानीय कमांडरों को साथ लेकर टीएसपीसी का गठन किया। वह कभी गांव का निर्विरोध मुखिया भी बना था। उसके बड़े भाई गणेश गंझू सिमरिया विधानसभा क्षेत्र से जेवीएम के टिकट पर वर्ष 2014 से 2019 तक विधायक रह चुके हैं और झारखंड राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष भी बनाए गए थे।

ब्रजेश तक पहुंचने में टीएसपीसी के सब जोनल कमांडर उमेश सिंह खेरवार उर्फ नगीनाजी उर्फ ‘डॉक्टर’ से मिली जानकारी अहम रही। ₹5 लाख के इनामी उमेश को यूपी एटीएस ने 23 सितंबर 2025 को सोनभद्र से पकड़ा था। इसके बाद एनआईए समेत कई एजेंसियों ने उससे पूछताछ की और मिले इनपुट पर सुरक्षा एजेंसियों ने करीब एक साल काम किया। इसके बाद ब्रजेश की सटीक लोकेशन मिली और वह मुठभेड़ में मारा गया। उसकी मौत की खबर के बाद पैतृक गांव में सन्नाटा पसरा रहा और लावालौंग थाना पुलिस ने उसके बड़े भाई गणेश गंझू को इसकी जानकारी दी।

About The Author

You may have missed