जादू-टोने के संदेह में 58 वर्षीय महिला की कथित हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में जादू-टोना करने के संदेह में 58 वर्षीय शंकरिन सुरीन की कथित रूप से हत्या कर दी गई। चाईबासा मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार ने गुरुवार को बताया कि महिला का शव मंगलवार रात पांडवीर पंचायत के सदाबुरु-पासुबेडा गांव के पास जंगल से बरामद किया गया। मामले में दोनों आरोपियों को बुधवार शाम गिरफ्तार किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुलिस अधिकारी के अनुसार, मोबाइल टावर लगाने के काम में लगे दोनों आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि महिला द्वारा जादू-टोना किए जाने के संदेह में उन्होंने उसकी हत्या की। पुलिस ने बताया कि महिला अक्सर दोनों आरोपियों को यह कहकर कोसती थी कि वे मोबाइल टावर से गिरकर मर जाएं।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, दोनों आरोपी मंगलवार शाम महिला के घर पहुंचे और उसे जंगल में ले गए, जहां पत्थर से मारकर उसकी हत्या कर दी गई। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को शव महिला के परिजनों को सौंप दिया गया।

About The Author

See also  निशा भगत मामले में CBI की जांच तेज, तीन जगह छापेमारी कर आरोपियों से पूछताछ

You may have missed