झामुमो के वरिष्ठ नेता मदन मन्ना का निधन, एक माह से थे बीमार
Advertisements

बहरागोड़ा : झामुमो बहरागोड़ा के पूर्व प्रखंड उपाध्यक्ष मदन मन्ना (53) का रविवार को भुवनेश्वर स्थित एम्स अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। बताया गया कि वह पिछले एक माह से बीमार थे और इलाज के दौरान रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।
Advertisements

मदन मन्ना के निधन की खबर मिलने के बाद बहरागोड़ा क्षेत्र में शोक का माहौल है। झामुमो कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी उनके निधन पर दुख जताया।
उनके निधन पर विधायक समीर कुमार मोहंती, 20 सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा, लंबोदर कुंवर, निर्मल दुबे, तपन कुमार ओझा, रासबिहारी साहू, मुन्ना होता, सुमित माइती और अरुण बारीक समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया।


