शिक्षकों और नशामुक्ति सेवाधारियों का सम्मान, 25 स्कूल-संस्थानों को भी मिला सम्मान

जमशेदपुर : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस के मौके पर ब्रह्माकुमारी सेंटर, साकची और ईश्वरीय परिवार की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें शिक्षा और समाज सेवा से जुड़े अतिथियों, सेवाधारियों और 25 स्कूलों व संस्थानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डीडीसी बृज भूषण सिंह, ‘चंपक’ की संपादक टीना चंद्रशेखर, दैनिक भास्कर के चीफ रिपोर्टर संजय कुमार पोद्दार, सुवर्ण वर्णित समाज के प्रदेश अध्यक्ष दीपक दत्ता, शिक्षक संघ के पदाधिकारी और ब्रह्माकुमारी साकची प्रभारी सुधा दीदी समेत कई लोग मौजूद रहे।


कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कार, नशामुक्ति और समाज निर्माण पर बात हुई। अतिथियों ने कहा कि शिक्षक बच्चों के व्यक्तित्व को बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। श्रीकृष्ण के जीवन से पवित्रता, साहस और अच्छे संस्कारों की सीख मिलने की बात भी कही गई। नशामुक्त भारत अभियान में काम कर रहे हैप्पी भाई, अशोक भाई, हनुमंत भाई, पवन भाई, सुरेंद्र भाई, अरुण भाई, कृतिवास भाई, मिथिलेश भाई (NC), हिमांशु भाई, संतोष भाई, कलाकांत भाई, दुर्गा बहन, मीना बहन, माधवी बहन, कंचन बहन, रीना बहन, सावित्री बहन, रीना बहन भुइयाँडीह, संजू बहन, अहिल्या बहन, सोनेलाल भाई और मिथिलेश भाई को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में 25 स्कूलों और संस्थानों के शिक्षकों व प्रतिनिधियों को भी सम्मान मिला। इनमें आदिवासी हाई स्कूल, अब्दुल बारी मेमोरियल कॉलेज, बाल विकास विद्या मंदिर, मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल, उत्कल समाज हाई स्कूल और फ्यूजन डांस स्टूडियो समेत अन्य संस्थान शामिल हैं। आयोजकों ने कहा कि शिक्षा का मतलब सिर्फ किताबों का ज्ञान नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार और जिम्मेदार नागरिक तैयार करना भी है।


