हॉर्टिकल्चरल सोसाइटी में नेतृत्व परिवर्तन, अतुल भटनागर चेयरपर्सन और चित्रा शर्मा अध्यक्ष बनीं

Advertisements

जमशेदपुर : हॉर्टिकल्चरल सोसाइटी जमशेदपुर (HSJ) की 10वीं वार्षिक आम सभा रविवार को एसएनटीआई ऑडिटोरियम, बिष्टुपुर में आयोजित हुई। बैठक में सोसाइटी की वर्षभर की गतिविधियों, उपलब्धियों, वित्तीय विवरण और आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई। साथ ही उपनियमों एवं नियमावली में महत्वपूर्ण संशोधनों को मंजूरी दी गई। आगामी फ्लावर शो और गार्डन ऑफ द ईयर प्रतियोगिताओं की रूपरेखा भी प्रस्तुत की गई, जबकि दिसंबर माह के अंत में फ्लावर शो आयोजित किए जाने की संभावना जताई गई। संयुक्त सचिव कृष्णेंदु शॉ ने सचिवीय प्रतिवेदन और कोषाध्यक्ष बिपिन कुमार ने लेखा परीक्षित वित्तीय विवरण प्रस्तुत किया, जिन्हें आम सभा ने अनुमोदित कर दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

सभा में प्रस्ताव पारित कर टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक को सोसाइटी का पदेन चेयरपर्सन बनाए जाने की मंजूरी दी गई। साथ ही चेयरपर्सन द्वारा टाटा स्टील लिमिटेड अथवा टाटा स्टील यूआईएसएल से नामित व्यक्ति को पदेन अध्यक्ष बनाए जाने का प्रावधान भी स्वीकृत किया गया। इसके बाद अतुल कुमार भटनागर, प्रबंध निदेशक, टाटा स्टील यूआईएसएल ने 6 सितंबर 2026 से पदेन चेयरपर्सन का दायित्व संभाला, जबकि चित्रा शर्मा को पदेन अध्यक्ष नामित किया गया। उन्होंने सुमिता नूपुर का स्थान लिया। आम सभा ने रुचि नरेंद्रन के नेतृत्व और सुमिता नूपुर की सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया।

नवनियुक्त पदेन चेयरपर्सन अतुल भटनागर ने सशक्त प्रशासन, सदस्य सहभागिता, पर्यावरणीय स्थिरता और वार्षिक फ्लावर शो जैसे प्रमुख कार्यक्रमों के विस्तार पर जोर दिया। नवगठित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष अश्वनी श्रीवास्तव, कैप्टन मनीष सिन्हा और वरुण बजाज, मानद महासचिव सुकन्या दास, मानद संयुक्त सचिव जयंता घोष और कमल किशोर, कोषाध्यक्ष बिपिन कुमार, मानद संयुक्त कोषाध्यक्ष जगदीप सैनी तथा समन्वयक ज्योति हांसदा और मनोज कुमार शामिल हैं।

See also  स्कूल में दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम, बच्चों ने महिषासुर वध का मंचन कर दिया बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश

 

About The Author

You may have missed