करम महोत्सव में तीन राज्यों के सांस्कृतिक दल देंगे प्रस्तुति, शिक्षा क्षेत्र की प्रतिभाओं को मिलेगा ‘कुड़मी रत्न’

Advertisements

जमशेदपुर : कुड़मी सेना की ओर से 27 सितंबर को बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में भव्य ‘करम महोत्सव’ आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम अपराह्न 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक चलेगा, जिसमें झारखंडी संस्कृति पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियां होंगी। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र महतो ने रविवार को सोनारी स्थित न्यू सीपी क्लब में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में यह जानकारी दी। इस दौरान कार्यक्रम के आधिकारिक पोस्टर का भी विमोचन किया गया। महोत्सव में झारखंड के साथ पश्चिम बंगाल और ओडिशा के विभिन्न जिलों से सांस्कृतिक दल और कलाकार शामिल होंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

शैलेंद्र महतो ने बताया कि इस वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले समाज के चुनिंदा लोगों को ‘कुड़मी रत्न’ सम्मान से नवाजा जाएगा। इसके लिए संगठन ने एक विशेष टीम गठित की है, जो योग्य और प्रतिभावान लोगों की स्क्रीनिंग कर रही है। उन्होंने कहा कि इससे पहले न्यायपालिका, खेल, पुलिस प्रशासन, राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को भी यह सम्मान दिया जा चुका है।

संगठन के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद कुमार ने बताया कि महोत्सव में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार तथा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलापति समेत कई अन्य गणमान्य लोगों को आमंत्रण भेजा गया है। पत्रकार सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव अरविन्द महतो सहित संगठन के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

See also  निक्को जुबली पार्क के कर्मचारियों को मिलेगा लगभग ₹31,500 बोनस, समझौते पर लगी मुहर

 

About The Author

You may have missed