रेलवे स्टेशन के पास अधेड़ का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

Advertisements

रांची : मेसरा रेलवे स्टेशन के पास खुले स्थान से शनिवार को बीआईटी पुलिस ने एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। शनिवार शाम करीब चार बजे स्थानीय लोगों ने खुले स्थान पर शव पड़े होने की जानकारी पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

पुलिस के अनुसार, मृतक ने काले रंग की टी-शर्ट और हाफ पैंट पहन रखी थी। फिलहाल पुलिस उसकी पहचान कराने के प्रयास में जुटी है। साथ ही मौत की वजह का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

About The Author

See also  छठ के बाद ट्रेनों में उमड़ी भीड़, तत्काल टिकट के लिए यात्रियों में मारामारी

You may have missed