गायत्री ज्ञान मंदिर में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, 9 सितंबर को होगा छठी उत्सव

Advertisements

जमशेदपुर : शुक्रवार को गायत्री ज्ञान मंदिर भालूबासा में नवयुगदल एवं प्रज्ञा महिला मण्डल द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गायत्री परिवार के भाई-बहनों ने भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप की सुंदर झांकी सजाकर उन्हें पालने में विराजमान किया। महिलाओं ने गीत, संगीत और नृत्य प्रस्तुत किए, जबकि पुरुष सदस्यों ने भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव से जुड़ी ज्ञानवर्धक कहानियां सुनाईं। कार्यक्रम में मौजूद बच्चे भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप की वेशभूषा में हाथ में मुरली लेकर आकर्षण का केंद्र बने।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जन्मोत्सव के बाद गायत्री ज्ञान मंदिर में प्रसाद की व्यवस्था की गई, जिसे उपस्थित लोगों ने ग्रहण किया। नवयुग दल संयोजक श्री आलोक नारायण सिंह जी ने बताया कि गायत्री ज्ञान मंदिर में भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव पूरे छः दिन तक मनाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आगामी 9 सितंबर को अपराह्न 3.30 बजे से भगवान श्रीकृष्ण जी का छठी उत्सव आयोजित किया जाएगा।

 

About The Author

See also  साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता, सतर्कता और डिजिटल साक्षरता समय की मांग : UGC के ‘चेतना श्रृंखला व्याख्यान’ में सोना देवी विश्वविद्यालय की सहभागिता

You may have missed