भर्ती में कथित गड़बड़ी के खिलाफ यात्रा, मांगें नहीं मानीं तो झारखंड बंद की चेतावनी

Advertisements

पाकुड़ : भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग को लेकर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो अपनी ‘भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा’ के तहत पाकुड़ पहुंचे। सिदो-कान्हू मुर्मू पार्क के पास स्थानीय छात्रों और युवाओं ने उनका स्वागत किया। जेएलकेएम नेता मार्क बास्की समेत बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। महतो ने कहा कि नेमरा से शुरू हुई यात्रा का यह छठा पड़ाव है और आंदोलन किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं, बल्कि राज्य की कथित भ्रष्ट भर्ती व्यवस्था के विरोध में है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अधिकार मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

महतो ने सिपाही, शिक्षक, दारोगा, जेपीएससी, बीडीओ, सीओ और डीएसपी जैसे पदों की नियुक्ति प्रक्रिया में बड़े स्तर पर अनियमितताओं का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि रांची में छात्र आंदोलन, भूख हड़ताल और विधानसभा घेराव के बाद सरकार ने 45 परीक्षाओं से जुड़े मामलों पर संज्ञान लिया। उनके अनुसार CID जांच में गड़बड़ी सामने आने के बाद 22 परीक्षाएं रद्द हुईं, 17 परीक्षाओं की जांच शुरू हुई और 6 परीक्षाओं पर रोक लगी। उन्होंने JSSC CGL मामले में हुई हालिया गिरफ्तारियों को छात्र आंदोलन की बड़ी उपलब्धि बताया और कहा कि जांच छोटे स्तर तक सीमित न रहकर किसी बड़े अधिकारी, आईएएस अधिकारी या मंत्री की भूमिका सामने आने पर उनके खिलाफ भी निष्पक्ष जांच और सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

सभा में देवेंद्र नाथ महतो ने सरकार से स्थानीय और पारदर्शी नियुक्ति नीति लागू करने तथा पेपर लीक व भर्ती प्रक्रिया की कथित अनियमितताओं पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर छात्र राज्यव्यापी आंदोलन, अनिश्चितकालीन चक्का जाम और पूर्ण ‘झारखंड बंद’ का आह्वान करेंगे।

See also  संकट मोचन संगीत समिति की मासिक सांस्कृतिक बैठकी में विद्यार्थियों ने बिखेरा सुरों का जादू

 

About The Author

You may have missed