जमशेदपुर के लिए लदी 14 हजार ईंटें रास्ते में गायब, वाहन मालिक ने एमपी में बेचने की बात कही, चालक ने पहले हजारीबाग, फिर ओरमांझी में वाहन खराब होने की दी जानकारी; तलाश के बावजूद नहीं मिला वाहन

Advertisements

जमशेदपुर:- घर बनाने के लिए उत्तर प्रदेश से जमशेदपुर मंगाई गई 14 हजार ईंटों की खेप रास्ते में गायब होने का मामला सामने आया है। मानगो निवासी कृष्ण गोपाल दुबे ने मामले में पुलिस से शिकायत कर वाहन, ईंटों और संबंधित लोगों की जांच कराने की मांग की है। पीड़ित के अनुसार, ईंट और वाहन के एडवांस के रूप में कुल 86 हजार रुपये का ऑनलाइन भुगतान किया गया था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

कृष्ण गोपाल दुबे के अनुसार, उन्होंने 22 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले के अलापुर स्थित शिवम् ईंट उद्योग, ब्रोहीपुरा से गृह निर्माण के लिए S*M मार्का की 14 हजार ईंटें खरीदी थीं। ईंटों को वाहन संख्या UP 44 BT 2653 पर लोड कर जमशेदपुर के लिए भेजा गया था।

पीड़ित के मुताबिक, 23 अगस्त की शाम वाहन चालक ने मोबाइल नंबर 7238065707 से संपर्क कर बताया कि वाहन हजारीबाग पहुंच चुका है और अगले दिन सुबह जमशेदपुर पहुंच जाएगा। लेकिन अगले दिन वाहन नहीं पहुंचा। चालक से संपर्क करने पर मोबाइल बंद मिला। बाद में संपर्क होने पर चालक ने बताया कि वाहन ओरमांझी के पास खराब हो गया है और मरम्मत के बाद जमशेदपुर पहुंचेगा।

चालक के बयान पर संदेह होने के बाद पीड़ित ने अपने भाई को ओरमांझी भेजकर वाहन की तलाश कराई, लेकिन वहां वाहन नहीं मिला। इसके बाद वाहन मालिक कृष्ण कुमार यादव से संपर्क किया गया। पीड़ित का दावा है कि वाहन मालिक ने बातचीत के दौरान बताया कि ईंटें मध्य प्रदेश में बेच दी गई हैं और वहां माल उतार दिया गया है। हालांकि, माल कहां और किसे बेचा गया, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई।

See also  कृत्रिम छठ घाटों पर श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

₹56 हजार ईंट के, ₹30 हजार वाहन एडवांस

पीड़ित के अनुसार, ईंटों के लिए ₹56,000 का ऑनलाइन भुगतान किया गया था। वहीं वाहन मालिक के कहने पर ₹30,000 एडवांस मोबाइल नंबर 7620326923 पर कृष्ण कुमार यादव के नाम से भेजे गए थे। कुल ₹86,000 का भुगतान किए जाने की बात कही गई है।

कृष्ण गोपाल दुबे ने पुलिस से वाहन संख्या UP 44 BT 2653 का पता लगाने, ईंटों की बरामदगी और मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने वाहन को ब्लैकलिस्ट करने का अनुरोध भी किया है।इस मामले में पुलिस जांच के बाद ही ईंटों की वास्तविक स्थिति और पूरे घटनाक्रम की सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।

About The Author

You may have missed