श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा, लक्ष्मी एवं काली पूजा कमेटी का भूमि पूजन संपन्न

Advertisements

जमशेदपुर: श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा, लक्ष्मी एवं काली पूजा कमेटी, हिल टॉप स्कूल एरिया, क्रॉस रोड नंबर 17, टेलको कॉलोनी, जमशेदपुर की ओर से आगामी दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

भूमि पूजन कार्यक्रम में कमेटी के अध्यक्ष रतन सिंह, महासचिव प्रेम सिंह, किशोर, भरत चौधरी, उपेंद्र सिंह, पप्पू सिंह, मिथिलेश सिंह, राजीव सिंह, अमरीक सिंह, मुन्नू, बबलू, सोनू शर्मा, सुबेदार सिंह, मिट्ठू टेंको, रंजीत सिंह, संजीव शर्मा, बाबू, राजू राव, श्रीयांस, उत्कर्ष सहित कमेटी के अन्य सदस्य एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

भूमि पूजन के पश्चात कमेटी की ओर से इस वर्ष तैयार किए जाने वाले भव्य एवं आकर्षक काल्पनिक मंदिर आधारित पूजा पंडाल की प्रस्तावित तस्वीर भी साझा की गई। कमेटी ने बताया कि इस वर्ष श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए बेहतर पूजा पंडाल एवं व्यवस्थित पूजा समारोह आयोजित करने की तैयारी की जा रही है।

कमेटी के सदस्यों ने कहा कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और एकता का पर्व भी है। इसलिए पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी वर्गों के लोगों के सहयोग से आयोजन किया जाएगा।

साथ ही पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं यातायात व्यवस्था को विशेष प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया है, ताकि पूजा में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और पूरा आयोजन व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो।

कमेटी ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ दुर्गा पूजा में सहभागी बनें तथा आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

About The Author

You may have missed