शराब दुकान में लूट की कोशिश, दुकानदार ने दिखाई हिम्मत तो भागे बदमाश

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

सरायकेला-खरसावां : चौका थाना क्षेत्र के बंसा में बुधवार रात करीब 10:55 बजे एक अंग्रेजी शराब दुकान में लूट की कोशिश की गई। तीन नकाबपोश अपराधी हथियार के साथ दुकान में पहुंचे और दुकानदार को डराने-धमकाने लगे। इनमें से एक अपराधी के पास कथित रूप से हथियार था, जबकि दो अन्य चाकू जैसे हथियार लिए हुए थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

अपराधियों ने दुकानदार पर हथियार तानकर उसे डराने का प्रयास किया, लेकिन दुकानदार ने हिम्मत नहीं हारी और उनका विरोध करता रहा। दुकानदार के विरोध और आसपास की परिस्थितियां अनुकूल नहीं होने के कारण तीनों अपराधी बिना लूट किए मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही चौका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की पहचान करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी गौरव कुमार ने कहा कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

 

About The Author

See also  कदमा मंडल कमेटी के गठन पर उठे सवाल, सक्रिय सदस्यता और जातिगत आधार पर दायित्व देने का आरोप

You may have missed