JSSC CGL मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्थलगड्डा के BSO हिरासत में; CID के निर्देश पर पूछताछ

Advertisements

चतरा : JSSC CGL परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले में पत्थलगड्डा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (BSO) तेजनारायण पंडित को पुलिस ने हिरासत में लिया है। CID के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच के दौरान तेजनारायण पंडित का नाम सामने आया था, जिसके बाद उनसे पूछताछ शुरू की गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुलिस फिलहाल BSO से परीक्षा गड़बड़ी से जुड़े अलग-अलग बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस या संबंधित अधिकारियों की ओर से अभी तक मामले में विस्तृत आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। पूछताछ पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि तेजनारायण पंडित की इस मामले में क्या भूमिका रही है।

यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी है। 17 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने JSSC CGL समेत TDPL द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की थी। BSO को हिरासत में लिए जाने के बाद परीक्षा गड़बड़ी की जांच को लेकर प्रशासनिक हलकों में चर्चा और तेज हो गई है।

About The Author

See also  संतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस की बुकिंग शुरू होते ही बढ़ी मांग, सेकेंड एसी में टिकट आरएसी तक पहुंचे

You may have missed