पानी कनेक्शन पर बढ़ सकता है चार्ज, 49 नगर निकायों में नई दरों की तैयारी

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : झारखंड के शहरी इलाकों में नया वाटर कनेक्शन लेना आने वाले दिनों में महंगा हो सकता है। राज्य के 30 नगर निकायों ने पिछले तीन वर्षों के वाटर कनेक्शन और जलापूर्ति व्यवस्था की समीक्षा रिपोर्ट नगर विकास एवं आवास विभाग को सौंप दी है। इन रिपोर्टों और आंकड़ों के आधार पर विभाग शुल्क में संशोधन की संभावना पर अध्ययन कर रहा है। हालांकि, अभी नई दरें तय नहीं हुई हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

नगर निकायों का कहना है कि जलापूर्ति व्यवस्था, पाइपलाइन नेटवर्क के रखरखाव और नियमित पानी उपलब्ध कराने के लिए अतिरिक्त राजस्व की जरूरत है। नए क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाने और बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए भी फंड चाहिए। विभाग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, प्रस्ताव मंजूर होने पर नई दरें राज्य के सभी 49 नगर निकायों में एक साथ लागू की जा सकती हैं। इससे नए कनेक्शन के लिए आवेदन करने वाले लोगों की जेब पर असर पड़ेगा। फिलहाल यह तय नहीं है कि शुल्क कितने प्रतिशत बढ़ेगा; अंतिम फैसला 30 निकायों के आंकड़ों की समीक्षा और राज्य स्तर पर तैयार प्रस्ताव के बाद होगा।

About The Author

See also  15 अगस्त को मांस-मछली की बिक्री पर रोक, पकड़े गए दुकानदारों पर होगी कार्रवाई

You may have missed