FRO-ACF पदों की बोली का खुलासा, 25 से 35 लाख में नौकरी का खेल!



रांची : अभय तिवारी ने अपने बयान में FRO और ACF पदों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उसके मुताबिक, FRO के एक पद के लिए 20 से 25 लाख रुपये और ACF के एक पद के लिए 30 से 35 लाख रुपये तक की बोली लगी थी। अभय और उसके दलालों ने 12 FRO और 8 ACF समेत कुल 20 अभ्यर्थी उपलब्ध कराए थे। इनमें 19 अभ्यर्थी परीक्षा में सफल हुए, जबकि छत्तरपुर निवासी संतोष राम असफल रहा।


अभय के बयान के अनुसार, अलग-अलग शहरों से एजेंटों के माध्यम से अभ्यर्थियों को लाया जाता था और परीक्षा में पास कराने के बाद उनसे रकम वसूली जाती थी। कुल 20 अभ्यर्थियों से 5.80 करोड़ रुपये लिए गए, जिसमें से 1 करोड़ रुपये अभय ने अपने पास रखे। उसने रांची में अपने शुरुआती करियर के दौरान उमेश कुमार के साथ हरमू में 10 लाख रुपये की पूंजी से होटल शुरू किया था। इसके बाद स्टेशन रोड में प्रकाश रेसिडेंसी होटल खोला और फिर जिवनकेसी सप्लाई एंड सर्विसेज नाम से मैनपावर सप्लाई एजेंसी शुरू की। इसी दौरान दिल्ली के शैंटी और कोडरमा के लालू के जरिए उसकी मुलाकात टीडीपीएल के निदेशक सतपाल सिंह और रामवीर सिंह से हुई।


