15 अगस्त को मांस-मछली की बिक्री पर रोक, पकड़े गए दुकानदारों पर होगी कार्रवाई

Advertisements

रांची : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को रांची नगर निगम क्षेत्र में मांस, मछली और मुर्गे की सभी दुकानें बंद रहेंगी। इस दौरान मांस-मछली और इनसे जुड़े खाद्य पदार्थों की खरीद-बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। रांची नगर निगम ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है। निगम के मुताबिक, स्वतंत्रता दिवस की गरिमा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है और आदेश का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि 15 अगस्त को यदि कोई दुकानदार मांस, मछली या मुर्गा बेचते हुए पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। प्रतिबंध प्रभावी कराने के लिए नगर निगम की प्रवर्तन टीम और संबंधित अधिकारी शहर में निगरानी करेंगे। इसके लिए विशेष टीमों की तैनाती भी की जाएगी।

About The Author

See also  भारत-वेस्टइंडीज टी-20 को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, 9 अक्टूबर को कई मार्गों पर रहेगी नो एंट्री

You may have missed