रिम्स में जांच रिपोर्ट के लिए लंबी कतार, ऑनलाइन सुविधा का दावा बेअसर

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में जांच रिपोर्ट लेने और जांच के लिए पर्ची कटाने को मरीजों व उनके परिजनों को घंटों कतार में खड़ा होना पड़ रहा है। अस्पताल में रोज बड़ी संख्या में मरीज जांच कराने पहुंचते हैं। जांच के बाद रिपोर्ट लेने के लिए उन्हें दोबारा रिम्स आना पड़ता है। बुधवार को अस्पताल परिसर में करीब 50 से 60 मरीज और उनके परिजन रिपोर्ट लेने के लिए कतार में खड़े नजर आए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

रिम्स प्रबंधन का कहना है कि मरीजों को जांच रिपोर्ट मोबाइल पर ऑनलाइन उपलब्ध कराने की सुविधा शुरू की जा चुकी है। इसका उद्देश्य रिपोर्ट लेने के लिए अस्पताल आने और लंबा इंतजार करने की परेशानी खत्म करना है। हालांकि, मरीजों के अनुसार ऑनलाइन रिपोर्ट की सुविधा अभी नियमित रूप से नहीं मिल रही है और कई लोगों को रिपोर्ट लेने के लिए अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है। मरीजों और उनके परिजनों ने प्रबंधन से ऑनलाइन व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावी बनाने की मांग की है, ताकि उन्हें बार-बार अस्पताल आने और घंटों लाइन में खड़े होने से राहत मिल सके।

About The Author

See also  अनुपम कच्छप हत्याकांड में छह आरोपितों को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द की

You may have missed