अनुपम कच्छप हत्याकांड में छह आरोपितों को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द की

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : स्पेशल ब्रांच के सब इंस्पेक्टर अनुपम कच्छप हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट ने छह आरोपितों को मिली जमानत रद्द कर दी है। इनमें मनोहर कुमार सिंह, गौतम यादव, सुग्रीम सिंह, राजेंद्र कुमार महतो, राजेश कुमार महतो और संजय सिंह शामिल हैं। झारखंड हाईकोर्ट ने पिछले वर्ष इन सभी को 25-25 हजार रुपये के निजी मुचलके और कुछ शर्तों के साथ जमानत दी थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

सुप्रीम कोर्ट ने छहों आरोपितों को 20 अगस्त तक ट्रायल कोर्ट में सरेंडर करने का निर्देश दिया है। साथ ही हाईकोर्ट को उनकी जमानत याचिकाओं पर दोबारा सुनवाई करने को कहा गया है। दोबारा सुनवाई पूरी होने तक आरोपितों को जेल में रहना होगा। अनुपम कच्छप की पिछले वर्ष दो अगस्त की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और तीन अगस्त को उनका शव कांके थाना क्षेत्र के संग्रामपुर रिंग रोड के पास एक होटल के नजदीक मिला था।

About The Author

See also  Jamshedpur FC के फैसले पर भड़के फैंस, टाटा स्टील के खिलाफ सड़क पर उतरे; बचाने की लगाई गुहार

You may have missed