एलबीएसएम कॉलेज में मेगा रोजगार मेला शुरू, 1000 से अधिक युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : युवाओं को रोजगार और अप्रेंटिसशिप से जोड़ने के उद्देश्य से मंगलवार को एलबीएसएम कॉलेज में मेगा अप्रेंटिसशिप सह रोजगार मेले की शुरुआत हुई। कॉलेज के प्लेसमेंट सेल और क्वैस कॉर्प लिमिटेड के सहयोग से आयोजित इस मेले में 1,000 से अधिक युवाओं ने पंजीकरण कराया है। टाटा मोटर्स, एमआरएफ लिमिटेड और धूत ट्रांसमिशन प्राइवेट लिमिटेड विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन कर रही हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सुबह से ही बड़ी संख्या में युवा बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र और आधार कार्ड के साथ कॉलेज परिसर पहुंचे। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद कंपनियों ने इंटरव्यू और चयन प्रक्रिया शुरू की। अभ्यर्थियों की अधिक संख्या को देखते हुए सेमिनार हॉल के साथ अन्य विभागों में भी बैठने की व्यवस्था की गई। मेले में मैट्रिक, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा और स्नातक उत्तीर्ण युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार अवसर दिए जा रहे हैं।

टाटा मोटर्स गुजरात के साणंद और जमशेदपुर प्लांट के लिए अप्रेंटिसशिप के अवसर दे रही है, जबकि एमआरएफ लिमिटेड अपने गुजरात संयंत्र के लिए युवाओं का चयन कर रही है। धूत ट्रांसमिशन प्राइवेट लिमिटेड महाराष्ट्र स्थित प्लांट के लिए ऑपरेटर और प्रशिक्षु पदों पर भर्ती कर रही है। चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित स्टाइपेंड के साथ आवास, परिवहन, कैंटीन, बीमा और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

कॉलेज प्रशासन ने बताया कि झारखंड से बाहर नियुक्त होने वाले अभ्यर्थियों की सभी कानूनी प्रक्रियाएं राज्य सरकार के नियमों के अनुसार पूरी कराई जाएंगी। प्राचार्य डॉ. ए.के. झा ने कहा कि कॉलेज लगातार विद्यार्थियों को रोजगार से जोड़ने का प्रयास कर रहा है और पूर्व में आयोजित रोजगार मेलों से भी बड़ी संख्या में युवाओं को अवसर मिला है। अंतिम रूप से चयनित और शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों की संख्या प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी की जाएगी।

See also  प्रेमचंद की कहानियों ने बांधा समां, 'प्रायश्चित' नाटक ने मारी बाजी

 

About The Author

You may have missed