26 राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 15,864 वोटों से आगे, बोले—यह बांकीपुर की जनता की जीत

Advertisements
Advertisements
Advertisements

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में 26 राउंड पूरे होने के बाद जनसुराज के प्रशांत किशोर 15,864 मतों से आगे चल रहे हैं। यह सीट भाजपा नेता नितिन नवीन के प्रतिनिधित्व वाली रही है। भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा दूसरे स्थान पर हैं, जबकि राजद की रेखा गुप्ता समेत कुल 25 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला मतगणना के जरिए हो रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

प्रशांत किशोर काउंटिंग सेंटर पहुंचे और मीडिया से बातचीत में कहा कि यह बांकीपुर की जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने केंद्रीय नेतृत्व को संदेश दिया है कि बिहार का मुख्यमंत्री किसी अच्छे व्यक्ति को बनाया जाए। पीके ने उन्हें वोट देने वाले लोगों का आभार जताया और कहा कि जिन्होंने वोट नहीं दिया, उनका विश्वास जीतने के लिए भी काम करेंगे।

वहीं, भाजपा की हार पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि कम मतदान प्रतिशत से पार्टी चिंतित थी। उन्होंने कहा कि बांकीपुर अब भी भाजपा का गढ़ है, लेकिन इस बार पार्टी के मतदाता घरों से नहीं निकले। उन्होंने इस परिणाम पर गंभीर मंथन की जरूरत बताई और राजद पर भी अपने उम्मीदवार को पर्याप्त समर्थन नहीं देने का आरोप लगाया।

About The Author

You may have missed