मुख्य अतिथि विधायक पूर्णिमा दास साहू की गरिमामयी उपस्थिति में विश्वकर्मा समाज महिला समिति का सावन मिलन समारोह संपन्न

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज महिला समिति के तत्वावधान में बाराद्वारी स्थित विश्वकर्मा सांस्कृतिक भवन में रविवार को पारंपरिक उत्साह एवं उल्लास के साथ सावन मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि जमशेदपुर पूर्वी की लोकप्रिय विधायक श्रीमती पूर्णिमा दास साहू रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती मीरा शर्मा ने की, जबकि मंच संचालन सचिव विनीत शर्मा ने किया। समारोह में उपाध्यक्ष संगीता शर्मा, सहसचिव ऋतु विश्वकर्मा एवं चंदा शर्मा, संगठन मंत्री वंदना शर्मा, कोषाध्यक्ष अमृता शर्मा,मुख्य संगठन मंत्री मीना शर्मा तथा मीडिया प्रभारी पप्पी शर्मा सहित समिति की सभी पदाधिकारी उपस्थित रहीं।

विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती जनक किशोरी देवी, उषा शर्मा, पार्षद नीतू शर्मा,डीएवी विद्यालय की शिक्षिका संगीता शर्मा, समाजसेवी संगीता शर्मा तथा अधिवक्ता संगीता शर्मा उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित करते हुए महिलाओं का उत्साहवर्धन किया।

मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती पूर्णिमा दास साहू ने अपने संबोधन में कहा कि समाज की प्रगति में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने महिलाओं से सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया तथा विश्वकर्मा समाज महिला समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करते हैं।

समारोह के दौरान महिलाओं ने सावन गीत, नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं मनोरंजक कार्यक्रमों से समां बांध दिया। कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण मेहंदी प्रतियोगिता, रैंप वॉक, डांस प्रतियोगिता एवं सावन क्वीन प्रतियोगिता रही। मेहंदी प्रतियोगिता में खुशबू शर्मा विजेता रहीं। पूजा शर्मा को सावन क्वीन का ताज पहनाया गया, जबकि रिया शर्मा एवं कुसुम शर्मा प्रथम रनर-अप रहीं। विजेताओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

See also  शिबू सोरेन की पहली प्रतिमा का भव्य अनावरण, समर्थकों में दिखा जबरदस्त उत्साह

समारोह के समापन पर सभी महिलाओं के बीच रिटर्न गिफ्ट, मिठाई एवं सुहाग सामग्री का वितरण कर सावन पर्व की शुभकामनाएं दी गईं। अंत में अध्यक्षा मीरा शर्मा ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में बड़ी संख्या में समाज की महिलाओं की उपस्थिति ने आयोजन को सफल एवं यादगार बना दिया।

 

About The Author

You may have missed